Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

जनाब ये खेत नहीं, जिला मुख्यालय में पहाड़पुरी की सड़क है, हल्की वर्षा ने खोली पोल

*जनाब ये खेत नहीं, जिला मुख्यालय में पहाड़पुरी की सड़क है, हल्की वर्षा ने खोली पोल*

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

*सड़क पर कीचड़ रहने से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी।

लातेहार :-शहर के पहाड़पुरी मोहल्ले की जर्जर सड़क की हालत खराब हो गई। दो दिनों से हल्की हुई वर्षा ने पोल खोल कर रख दिया है।सड़क  कीचड़ के कारण खेत में तब्दील हो गई है।

नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जगह-जगह जलजमाव होने से बीमारी की आशंका बनी हुई है। सड़क की हालत देख कर आसपास के लोगों की स्थिति पर तरस आने लगता है। इस सड़क पर पैदल चलने में लोगों डर लगा रहता है। स्थानीय लोग नारकीय जीवन से त्रस्त होकर स्थानीय वार्ड पार्षद को कोसते नजर आ रहे है। सड़क में कीचड़ को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

लोगों का कहना है कि नगर पंचायत चुनाव आते ही नगर पंचायत के प्रतिनिधि बड़ा बड़ा दावा कर चुनाव जीत जाते है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे कभी-कभी मुहल्ले में नजर नहीं आते है। लोगो का कहना है कि इस वार्ड के लोगो को नगर पंचायत के द्वारा मूलभूत सुविधाएं नही मिल रही है।सप्लाई पानी के लिए लोगों ने कई बार आवेदन दिया ओर मौखिक जानकारी भी दी गई। परंतु नगर पंचायत के लोग इसे जरूरी नही समझते हुए लोगो के मांग को ठुकरा दिया।

Related Post