Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी: बलबल में एक हाथी ने दो अलग अलग घरों को किया ध्वस्त

*क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी:*

 

*बलबल में एक हाथी ने दो अलग अलग घरों को किया ध्वस्त*

 

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ।बीती रात 1 बजे के बीच ग्राम बलबल में एक हाथी ने दो अलग अलग घरों को ध्वस्त कर दिया ।संजीत उरांव पिता बिरसा उरांव एवम चंद्रदेव भगत पिता अर्जुन भागता मकान ध्वस्त कर लाखो रुपए का नुकसान हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एवम ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दसरथ ठाकुर मौके पे पहुंचे और पीड़ित से मिल के जायजा लिया और सरकार एवम वन विभाग से मांग करते हुए कहा की जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दसरथ ठाकुर बिरसा उरांव ग्राम प्रधान गंगेश्वर भगत बरतू उरांव हेमराज मुन्ना बिफा उरांव सोमर उरांव अजय उरांव जगमणि देवी समिता देवी आदि ग्रामीण मौके पे उपस्थित थे।

Related Post