Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

चंदवा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

चंदवा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

 

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

।चंदवा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी वह पुलिस इंस्पेक्टर मदन कुमार शर्मा ने की इस बैठक में मुख्य रूप से लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा बीडीओ विजय कुमार मौजूद थे आने वाले 9 तारीख को मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक मैं सभी धर्म के लोग उपस्थित हुए वही मुस्लिम धर्म के लोगों से कहा गया कि आप की ताजिया चंदवा प्रखंड में कहां कहां से निकलती है जबकि ताजिया का लाइसेंस चंदवा प्रखंड में मात्र चार है बाकी लोग जो निकालते हैं

उसकी सूचना चंदवा थाना को दें और शांति पूर्वक मोहर्रम का पर्व मनाने को लेकर बात की गई उपस्थित जनप्रतिनिधि सभी राजनीतिक दल के लोग और पुलिसकर्मी शांति समिति में बैठे हुए थे सभी ने यह कहा कि चंदवा एक शांतिप्रिय जगह रहा है आजादी से लेकर आज तक किसी धर्म विशेष के साथ टकराव की स्थिति नहीं हो पाई जो आगे भी ऐसी स्थिति नहीं होगी इस अवसर पर राम यश पाठक रवि कुमार डे महेंद्र प्रसाद गुप्ता पूर्व प्रमुख फिरोज अहमद असगर खान अयूब खान बाबर खान प्रमोद साहू निर्मल शर्मा मुखिया फुल जेंसिया टोप्पो संगीता लाकड़ा ललिता देवी रंजीता एक्का समेत इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Post