Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

पत्रकार जावेद अख्तर ने आधी रात को रक्तदान कर महिला की जान बचाया

*पत्रकार जावेद अख्तर ने आधी रात को रक्तदान कर महिला की जान बचाया*

यह 40वां बार रक्त दान है

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ निवासी पत्रकार सह समाजसेवी जावेद अख्तर ने रातु के वरदान हॉस्पिटल में एडमिट बबीता देवी नामक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए देर रात को रक्तदान किया। लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ के तसतबार निवासी स्वर्गीय मदन ठाकुर की गर्भवती पुत्री बबीता देवी के पेट में बच्चा मर गया था। बबीता की शादी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में सोनू ठाकुर से हुई है। बबीता प्रसव के लिए अपना मायके बालूमाथ आई हुई थी। इसी बीच पेट दर्द उठने के बाद बबीता को उसकी विधवा मां डिलेवरी के लिए रांची के सदर हॉस्पिटल ले गई थी। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे रांची के रातु स्थित वरदान हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर का कहना था कि इस महिला के शरीर में हिमोग्लोबिन बहुत कम है और ऑपरेशन कर मृत बच्चा को जल्दी बाहर निकालना होगा। नहीं तो इस गर्भवती महिला की भी जान जा सकती है। आधी रात को अपनी बेटी की जान बचाने के लिए उसकी विधवा मां बहुत परेशान थी। डॉक्टर ब्लड उपलब्ध हुए बगैर ऑपरेशन करने लिए तैयार नहीं थे। किसी तरह इस बात की जानकारी पत्रकार जावेद अख्तर को हुई। देर रात रांची के रिम्स स्थित ब्लड बैंक में जाकर जावेद अख्तर ने रक्तदान कर बबीता देवी को खून उपलब्ध कराया।

Related Post