Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक संपन्न

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

 

 

*उपायुक्त की अध्यक्षता में मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक संपन्न*

 

*सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कड़ी करवाई*

 

*मुहर्रम में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी रखें:–उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव*

 

 

*लातेहार*

* उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।*

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की आवश्यकता है। साथ ही हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आगामी त्योहारों को संपन्न कराया जा सके।

कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए मुहर्रम पर सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को मुहर्रम पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी बनाए रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यदि किसी शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने मुहर्रम पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया l

बैठक में प्रखंड स्तर पर किए जाने वाले शांति समिति की जानकारी ली गई एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को आगामी 6 अगस्त तक अपने अपने प्रखंडों में शांति समिति की बैठक करवाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को वैसे संवेदनशील स्थानों में जहां सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है वैसे स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध धारा 107 के तहत कारवाई कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने एवं पर्याप्त पुलिस की तैनाती करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को बिजली के पुराने एवं नीचे झूलते हुये तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया। मुहर्रम के दौरान जिले स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम कार्यरत रखने का निर्देश दिया गया,ताकि किसी प्रकार की सूचना को तत्काल कंट्रोल रूम से साझा करेगें। आगे उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व में ही सभी तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। सभी थाना तैयारी के साथ-साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखें। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती करने का निर्देश दिया गया।

*बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती पूनम देवी, जिला परिषद उपाध्यक्षा श्रीमती अनिता देवी,उप विकास आयुक्त श्री सुरेन्द्र कुमार वर्मा,निदेशक आईटीडीए श्री विन्देश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता श्री आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार श्री शेखर कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, गणमान्य व्यक्तियों समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे l*

Related Post