Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल मिला वरीय आरक्षी अधीक्षक से,व्यापारी निर्भिक होकर करें व्यापार- वरीय आरक्षी अधीक्षक

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार, भा.पु.से. से उनके कार्यालय में मुलाकात की और जिले की विधि-व्यवस्था, ट्राफिक एवं अन्य समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया।

 

चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने ट्राफिक के संबंध में चर्चा करते हुये जुस्को गोलचक्कर के पास प्रातः स्कूलों के खुलने एवं दोपहर में छुट्टी होने के समय लगने वाले जाम के संबंध में ध्यानाकृष्ट किया। वरीय आरक्षी अधीक्षक ने वहां पर स्कूलों की छुट्टी के समय ट्राफिक पुलिस को बहाल करने की बात कही। वरीय आरक्षी अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि ट्राफिक थाना की पुलिस बेवजह किसी को भी तंग नहीं करेगी। व्यापारी निर्भिक होकर व्यापार करें और किसी भी तरह की विधि व्यवस्था या थाना से संबंधित कोई मामला हो, जिनका समाधान नहीं हो रहा है तो वे मुझसे संपर्क करें। हर हाल में व्यापारी एवं जनता के सम्मान की रक्षा की जायेगी।

 

चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक के पूर्वी सिंहभूम में पदभार ग्रहण करने के पन्द्रह दिनों के अंदर जो भी अपराधिक घटनायें हुई है उसके त्वरित उद्भेदन के लिये प्रशंसा की।

 

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (उद्योग) महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी एवं कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा आदि शामिल थे।

Related Post