*उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश*
लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट
*जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह*
*13 से 15 अगस्त तक जिला में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम, सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाए अपने-अपने भवनों पर लगाएं तिरंगा झंडा :–उपायुक्त भोर सिंह यादव*
लातेहार :-स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर आज दिनांक 01.08.2022 को समाहरणालय सभागर में उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हमारा राष्ट्रीय पर्व है इसलिए वे इस समारोह के आयोजन को लेकर अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां शुरू कर दें। स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। यह सभी देशवासियों के लिए सबसे बड़ा पर्व है और केन्द्र एवं राज्य सरकार 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इस आजादी के अमृत महोत्सव में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी आपेक्षित हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जिला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा, इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं अपने-अपने भवनों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं और तिरंगा झंड़े की मर्यादा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2022 की तैयारियों के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को पूर्वाभ्यास एवं ध्वजारोहण के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला खेल स्टेडियम,लातेहार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें झंडोतोलन-राष्ट्रगान, परेड किया जाएगा। परेड का पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल पर होगा। उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कोविड 19 गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन करते हुये करने की बात कही। बैठक में उपायुक्त ने जिला खेल स्टेडियम की साफ-सफाई,रंग रोगन , लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता, स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, परेड समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर निर्देशित किया।
*साफ–सफाई कराने का दिया गया निर्देश*
उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शहर के सभी चौक-चैराहों एवं सभी प्रतिमा,मूर्तियों की साफ-सफाई आदि कार्य का निस्पादन 10 अगस्त 2022 से पूर्व सुनिश्चित करने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत,लातेहार को दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं सुंदर रहे इसे सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त श्री सुरेंद्र कुमार वर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, निदेशक डीआरडीए विंदेश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार , कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती प्रीति सिन्हा समेत सभी जिला स्तरीय कार्यालय प्रधान एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे

