संवाददाता गिद्धौर मिथलेश कुमार की रिपोर्ट
*गिद्धौर पुलिस ने अवैध पशु लदे वाहन को किया जब्त*
*ड्राइवर खलाशी देख पुलिस हुए फरार*
चतरा (गिद्धौर) चतरापुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बडी कार्रवाई की है । पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा–हजारीबाग मुख्य पथ से गिद्धौर पुलिस ने अवैध पशु लदे एक ट्रक को पकड़ा है बड़े ट्रक में ठूंस –ठूंस कर पशु लदे हुए थे । गिद्धौर थाना प्रभारी गुप्त सूचना पर शनिवार को सुबह कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त किया है। और ट्रक को कौलेश्वरी मंदिर परिसर में लाया गया है। बताते चलें कि जब्त ट्रक से ड्राइवर खलासी पुलिस को देखते ही फरार होगए थे। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर प्रखंड मुख्याल व आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण कुलेश्वरी स्थान पहुंच गए । लोग पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि पशुओं को रेस्क्यू कर के पशुओं को पानी और चारा की प्रबंध की व्यवस्था की जा रही है। पशुओं की संख्या 32 थी, जिसमें से दो गाएं की मौत हो गई है।

