Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

*सिंहभूम चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व0 सी ए दिनेष चौधरी की स्मृति चैम्बर भवन में गुरूवार, दिनांक 4 अगस्त, 2022 को रक्तदान षिविर का आयोजन*

जमषेदपुर।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) स्व0 सी ए दिनेष चौधरी के द्वितीय पुण्य तिथि पर गुरूवार दिनांक 04 अगस्त, 2022 को चैम्बर भवन में रक्तदान षिविर का आयोजन किया जायेगा। दिवंगत सी ए दिनेष चौधरी चैम्बर पदाधिकारी के रूप में कई टर्म में विभिन्न पदों पर अपना योगदान दिया है। चैम्बर सदस्यों के अलावा शहर के व्यवसायी एवं उद्यमियों के बीच उनकी एक साफ छवि , कर्मठ, निर्भिक और अपने उत्तरदायित्व के प्रति हमेषा सजग रहने वाले व्यक्तित्व के रूप जाने जाते थे। वे हमेषा सिंहभूम चैम्बर के सदस्य के रूप में पदाधिकारी के पद पर रहते हुये व्यवसायी और उद्यमियों के सहायता के लिये अग्रसर रहते थे। अपने इन्हीं अच्छाईयों की वजह से वे हमेषा लोगों के बीच अतिप्रिय रहे। सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) के पद पर रहते हुये कोरोना काल के भीषण महामारी में वे लोगों की सेवा में लगे रहे और इसी दौरान कोरोना की चपेट में आने से उनका उनका देहावसान हो गया था। सिंहभूम चैम्बर के द्वारा चैम्बर के प्रति उनकी इस समपर्णता को जीवंत रखने हेतु उनकी स्मृति में उनकी द्वितीय पुण्य तिथ पर एक रक्तदान षिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसे सफल बनाने मंे चैैम्बर के पदाधिकारीगण अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेष धूत, उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) दिलीप गोलेच्छा, उपाध्यक्ष (उद्योग) महेष सोंथालिया, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेष मित्तल, सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी, सचिव (वित्त एवं कराधान) पीयूष कुमार चौधरी, सचिव (उद्योग) सांवरमल शर्मा, सचिव (जनसंपर्क एवं कल्याण) भरत मकानी, कोषाध्यक्ष किषोर गोलछा एवं सभी कार्यसमिति सदस्यगण जोर-षोर से लगे हुये हैं। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने चैम्बर सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष दिवंगत दिनेष चौधरी की स्मृति में होने वाले इस रक्तदान षिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Related Post