झामुमो को झटका पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य ने दिया इस्तीफा
लातेहार: झामुमो के सक्रिय नेता परमेश्वर गंझू ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के आलाकमान को सौंप दिया है। कई वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूती प्रदान करने में परमेश्वर का सराहनीय योगदान रहा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी परमेश्वर के कार्यों को सराहा था । झामुमो का पूर्व में आयोजित जन संघर्ष यात्रा में लातेहार जिले में परमेश्वर का नेतृत्व रहा था ग्रामीण क्षेत्रों में भी परमेश्वर ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के उत्थान में अहम भूमिका निभाई थी। घटना दुर्घटना के समय में गांव में पहुंच कर जरूरतमंदों की मदद करना उनका आदत रहा था। युवाओं के लिए फुटबॉल मैच कराना उनके लिए खुशी का पल होता था। हालांकि परमेश्वर ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना मार्गदर्शक भी बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों का सराहना भी किया है। इधर परमेश्वर ने समय अभाव के कारण पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है।

