Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

जनता दरबार में उपायुक्त लातेहार ने आमजनों की फरियाद सुना

लातेहार

 

*जनता दरबार में उपायुक्त लातेहार ने आमजनों की फरियाद सुना*

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

*आमजनों के समस्याओं का नियमानुसार निवारण करने हेतु पदाधिकारियों को निर्देश दिया*

 

लातेहार

*उपायुक्त लातेहार श्री भोर सिंह यादव के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन हुआ l उपायुक्त लातेहार श्री भोर सिंह यादव ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आमजनों की समस्याओं को सुना l आमजनों ने जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ, तालाब जीर्णोद्धार, उग्रवादी हिंसा के मामले में नौकरी एवं मुआवजा, जमीन का रसीद निर्गत नहीं होने, म्यूटेशन इत्यादि के सम्बन्ध में आवेदन दिया l उपायुक्त लातेहार ने प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कारवाई हेतु पदाधिकारियों को निर्देश दिया l*

Related Post