Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

वार्ड पार्षद ने दी आर्थिक मदद कहा, हर कदम पर देंगे साथ

वार्ड पार्षद ने दी आर्थिक मदद कहा, हर कदम पर देंगे साथ

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

लातेहार। लातेहार जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 2 के वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक में मानवता का परिचय देते हुए वार्ड पार्षद विमला देवी से मिले और उन्हें आर्थिक मदद दी। जितेंद्र पाठक ने विमला देवी को आश्वस्त किया कि हर कदम पर उन्हें सहयोग किया जाएगा। जितेंद्र पाठक ने बताया कि वह बाबा धाम गए हुए थे। वहां ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली । बाबा धाम से लौटने के तुरंत बाद वे पीड़ित वार्ड पार्षद से मिलने पहुंचे हैं।

ज्ञात हो कि वार्ड पार्षद विमला देवी के पति का निधन गत सप्ताह बीमारी के कारण हो गया । विमला देवी गत 15 वर्षों से वार्ड पार्षद हैं। इनके पति को जोंडिस हो गया था जिसका इलाज चल रहा था। परंतु इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

Related Post