Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

लातेहार ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

*लातेहार ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न*

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

लातेहार भारतीय जनता पार्टी लातेहार ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक माको डाक बंगला में मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री संतोष यादव एवं जिला परिषद की अध्यक्षा पूनम देवी जी के द्वारा सामुहिक रुप से सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रवजलन एवं पुष्पांजलि के पश्चात वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंडल कमिटी के द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों को पार्टी के पट्टा से सम्मानित किया गया।

मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश में कहा कि पन्ना प्रमुख का गठन जल्द पूरा हो जाएगा एवं पार्टी के द्वारा निर्देशित तिरंगा कार्यक्रम, तिरंगा समिति के माध्यम से 9अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की योजना को हम सभी मंडल कार्यसमिति के माध्यम से पूरा करेंगे। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नारा के साथ विकास कार्य किया जा रहा है ,मंडल कमिटी, बूथ कमिटी एवं पन्ना प्रमुख यह सभी पार्टी के रीढ़ है आपकी मेहनत से ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे नंबर वन पार्टी है।

मंडल प्रभारी ने संगठन का वृत्त एवं संगठन को मजबूत करने के लिए अपना मार्गदर्शन दिये।

ज़िला परिषद अध्यक्षा श्रीमती पूनम देवी ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए आप सभी को अपने अपने दायित्व के अनुसार कार्य कर संगठन को मजबूत करना चाहिए और हमारी आवश्यकता संगठन को जहां पड़ेगी मैं उसके लिए खड़ी हूं।

तत्पश्चात देश के प्रथम अनुसूचित जनजाति महिला राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को विजय होने पर लातेहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

उक्त अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री पंकज सिंह, जिला मंत्री ध्रुव पांडे, दिशा के सदस्य रामदेव सिंह, जिला कार्यालय मंत्री अशोक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र राम पंकज सिंह देव, प्रखंड उपप्रमुख सह मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ,कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद मंडल महामंत्री अवधेश चंद्रवंशी, शिवनाथ मेहता, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, sc मोर्चा के उपाध्यक्ष कृष्णा पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंदर सिंह, श्याम वैध, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, राजेंद्र यादव, दिलीप ठाकुर, विजय प्रसाद, संजय राम, पप्पू नायक, दीपक प्रसाद, अमित चंद्रवंशी, हीरामन राम, बबलू राम, पवन प्रसाद, राजकुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह।

Related Post