Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

हरियाली महोत्सव को लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान महुआडांड़ में अंजुमन कमेटी के द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

हरियाली महोत्सव को लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान महुआडांड़ में अंजुमन कमेटी के द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

हरियाली महोत्सव को लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान में अंजुमन कमेटी महुआडांड़ के द्वारा बुधवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सदर फहीम खान, सेक्रेटरी तनवीर अहमद उर्फ रिंकू, जामिया नूरिया जिया उल इस्लाम के मोहतमिम मौलाना सऊद आलम मिस्बाही, मौलाना हाफिज व कारी कारी तजम्मूल हुसैन फैजी अमजदी,हाफिज व कारी मकबुल साहब, मस्जिदे गौसिया के इमाम गुलाम सरवर साहब, मोहर्रम कमेटी के नाइब खलीफा रानु खान, दंत चिकित्सक डॉक्टर एम आलम, शहजाद आलम, खुर्शीद आलम, इश्तियाक अहमद, मंजूर हसन, मदरसे के तलबा वह अन्य लोगों के द्वारा कब्रिस्तान में 50 से ज्यादा पौधे लगाए गए। यह पौधा अंजुमन कमेटी की ओर से लाई गई थी। इस दौरान मौलाना सऊद आलम मिस्बाही ने कहा यह बहुत नेक कार्य है सभी को पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ से हमें हवा फल फूल औषधि पदार्थ समेत अन्य तरह के फायदे मिलते हैं। सभी लोगों को चाहिए की अपने मरहूमिन के नाम से एक एक पेड़ लगाएं और सवाबे जारियां का हकदार बनें। पेड़ पौधे रहेंगे तो हमें शुद्ध वातावरण मिलेगा। वहीं सदर फहीम अहमद ने कहा पेड़ लगाने के बहुत सारे फायदे हैं अगर पेड़ नहीं तो जीवन नहीं पेड़ से हमें शुद्ध हवा की प्राप्ति होती है जो कि जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। हमें चाहिए पेड़ लगाएं और साथ ही साथ इसे बचाने का हर संभव कोशिश करें। इसी को लेकर हम लोगों के द्वारा पेड़ लगाया गया और उससे जाली से घेरा किया गया है ताकि पेड़ को बचाया जा सके। इससे हमें कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। सभी लोगों से अपील है की कम से कम एक एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखभाल कर उससे बड़ा करें। डॉक्टर एम आलम के द्वारा भी पेड़ लगाने के फायदे के बारे में बताया गया। मौके पर वसीम अहमद, आरिफ आलम, मुराद अली, राजा खान, समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Post