Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आरपीएफ ने किया वृक्षारोपण रोपण

*आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आरपीएफ ने किया वृक्षारोपण रोपण*

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

बरवाडीह :- आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त हेमंत कुमार के निर्देश बरवाडीह पोस्ट में लगातार कई कार्यक्रमों का आयोजन जारी है जिसके तहत पोस्ट में आरपीएफ के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जाए इस कार्यक्रम में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी भी शामिल हुए । जहॉ आरपीएफ के अधिकारी व जवानों समेत अन्य अधिकारियों के द्वारा आरपीएफ के पोस्ट और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 2 दर्जन से अधिक फलदार और छायादार वृक्ष लगाने का काम किया गया । वृक्षारोपण को लेकर इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि वृक्षारोपण के जरिए पर्यावरण को हरा-भरा रखने और इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य पूरे धनबाद डिवीजन में आरपीएफ के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है । वही स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने को लेकर हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाने और उसकी पूरी देखभाल करने की जवाबदेही लेनी चाहिए । इस दौरान मौके पर सब इंस्पेक्टर आलोक आनंद सहायक उप निरीक्षक निरंजन मिश्रा हृदय नारायण रंजीत बासु प्रमोद कुमार विधान चंद्र ललन चौधरी निखिल कुमार , आरएन चौधरी , मनीष कुमार संतोष कुमार यादव , मनोज दास , विकास कुमार , उपेंद्र यादव समेत कई लोग शामिल थे

Related Post