Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ।लातेहार

*सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

लातेहार। सावन के पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों की भीड़ विभिन्न शिवालयों पर उमड़ पड़ी। सुबह होते ही शिवभक्त नहा-धोकर पूजा-अर्चना करने शिवालय की ओर निकल पड़े। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्त हर-हर भोले, बोलबम के नारे से शिवालयों को गुंजायमान कर रहे थे। पूरे भक्तिभाव से लोगों ने भगवान शंकर पर जलाभिषेक कर सर्वमंगल कामना की। जिले के

प्रसिद्ध शिवालय मंदिर में सुबह 4 बजे से ही बाबा का पट खोल दिया गया, ताकि श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सकें। पुजारी बताते हैं कि सोमवार को व्रत करने से भक्तों कि हर मनोकामना पूर्ण होती है। सोमवार के व्रत का भगवान शिव की आराधना और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सोमवार का विशेष महत्व माना गया है। वही मंदिर में आए भक्तों ने कहा कि इस वर्ष पूजा कर हम भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं जिस प्रकार से पिछला 2 वर्ष गुजरा है वैसी त्रासदी आने वाले समय में ना देखने को मिले। ऐसे हालात कभी उत्पन्न ना हो कि देश में मंदिरों को बंद करना पड़ जाए।

Related Post