Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

लातेहार सिविल सर्जन को लातेहार पुलिस प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करें: रवि डे

*लातेहार सिविल सर्जन को लातेहार पुलिस प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करें: रवि डे*

.चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

चंदवा। चंदवा सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लातेहार जिला पुलिस प्रशासन से कहां है कि लातेहार जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र चंद्र महतो को अविलंब गिरफ्तार करें क्यों डॉक्टर महतो पेशे से डॉक्टर हैं परंतु उनका कृत बहुत गलत है उनके निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड कराने जाने पर महिलाओं तथा बच्चियों को उनके द्वारा गलत तरीके से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है सामने आने से देखा जा रहा है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सुस्त पड़ गई है जो बच्चियां लातेहार उपायुक्त लातेहार पुलिस अधीक्षक और पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा जी के पास अपना आवेदन दिया है परंतु अभी तक लातेहार पुलिस प्रशासन डॉक्टर हरेंद्र पर किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं किया गया है जिससे सवाल खड़ा होता दिखाई दे रहा है मैं भी कहना चाहता हूं कि डॉक्टर महतो एक भ्रष्ट पदाधिकारी हैं डॉक्टर महतो के द्वारा सदर अस्पताल लातेहार में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था को बंद कर दिया जाता है और यह कहा जाता है कि यह मशीन खराब है और सदर अस्पताल से मरीज ले जाकर अपने निजी क्लीनिक में जांच पड़ताल करते हैं और अल्ट्रासाउंड करते हैं जिससे पता चलता है कि डॉक्टर महतो कितने भ्रष्ट पदाधिकारी में जाने जाते हैं बताते चलें कि डॉक्टर महतो जबसे सिविल सर्जन बने हैं तबसे पूरे जिले के अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है मैं पूर्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य सचिव अरुण सिंह से भी मांग किया हूं कि डॉक्टर महतो को सिविल सर्जन पद से हटाया जाए और इसके कार्यकाल में जो गलत काम हुए हैं उसकी गहन जांच की जाए। एक बार और मैं पुलिस प्रशासन लातेहार से कहना चाहता हूं कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर डॉक्टर हरेंद्र महत्व को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करें जिससे ऐसे कृत करने वाले लोगों का मनोबल गिरे और जनता सुरक्षित रहे।

Related Post