Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

डीलर ने सोना सोबरन योजना के तहत राशनक कार्डधारियों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया

*डीलर ने सोना सोबरन योजना के तहत राशनक कार्डधारियों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया **

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। कामता पंचायत के डीलर शाहिद खान के जन वितरण प्रणाली दुकान में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, डीलर शाहिद खान ने संयुक्त रूप से किया, इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि झारखंड सरकार अपने महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ साथ अनुदानित दर पर सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है, इस योजना से बीपीएल कार्डधारियों को लाभ मिल रहा है, इस योजना के तहत 10 – 10 रुपये में धोती, लूंगी, साड़ी दिया गया है,

सरकार रोटी वस्त्र कपड़ा और पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि लोगों को मूलभूत समस्याएं वस्त्र राशन की दिक्कत न हो सके, जिन लाभुकों के बीच धोती साड़ी लूंगी का वितरण किया गया उनमें

नुवस तिर्की, दसंई उरांव, मनोज उरांव, सुधन उरांव, रेखा देवी, बिनोद लोहरा, सरफराज खान, बुटन गंझु सहित कई लाभुक शामिल हैं।

Related Post