Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

बरवाडीह :- प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपने सेवा अस्थाई समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर 12 जुलाई से अनिश्चित काल के लिए राज्य संगठन के आह्वान पर हड़ताल पर जा रही हैं

बरवाडीह :- प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपने सेवा अस्थाई समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर 12 जुलाई से अनिश्चित काल के लिए राज्य संगठन के आह्वान पर हड़ताल पर जा रही हैं

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

जिसको लेकर प्रखंड की सभी सेविका और सहायिका होने हड़ताल पर जाने का ज्ञापन प्रखंड बाल विकास विभाग के कार्यालय को सौंपने का काम किया । आंगनबाड़ी सेविका संघ की अध्यक्ष कमला देवी ने बताया कि राज्य संगठन के आह्वान पर हम सभी लंबे समय से अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं पर सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को अनदेखी करने का काम किया जा रहा है जिसके खिलाफ आप सभी एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य हैं । आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि आंगनबाड़ी के संचालन नहीं होने की पूरी जवाबदेही प्रखंड प्रशासन की होगी साथ ही साथ सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी पूरे हड़ताल अवधि के दौरान करेंगे । इस दौरान मौके पर आंगनबाड़ी सेविका मीणा देवी , बीणा जायसवाल , चंपा कुमारी पुष्पा देवी उर्मिला देवी सरिता देवी नीलम देवी ललिता देवी समेत काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शामिल थी

Related Post