Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

बालूमाथ थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न

बालूमाथ थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न

 

 

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

 

बालूमाथ : बालूमाथ थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ एसडीपीओ अजित कुमार ने की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अजित कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। बालूमाथ के लोगों का सहयोग प्रशासन को सदैव मिलता रहा है। बकरीद पर्व पूरे बालूमाथ में शांति व सद्भावनापूर्वक मनाया जाए इसके लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।शोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से समाज का माहौल खराब हो रहा है इसलिए इससे बचें।अंचलाधिकारी आफताब आलम ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की साथ ही कहा पर्व के अवसर पर कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए लोगों को अफवाह नहीं फैलाने की अपील की।बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने कहा सभी व्हाट्सअप ग्रुप पर पुलिस की पैनी नजर है।त्योहार में व्यवधान उतपन्न करने वाले लोगो पर बालूमाथ पुलिस की पैनी नजर है ।इसके अलावा बालूमाथ बीडीओ ललिता बाखला ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।इसके अलावा बैठक में बोलते हुए समाजसेवी गिरधारी यादव,मन्नान कुरैशी,शैलेश सिंह,मोतिउरर रहमान,बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा ने प्रशासन को त्योहार शांतिपूर्ण मनाने में सहयोग करने की बात कही ।मौके पर चेताग मुखिया नरेश उरांव,उप-मुखिया अमित गुप्ता,जदयू जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन कुरेशी,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो०जुबैर,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लछमन कुशवाहा,राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रितलाल यादव,बालूमाथ अंजुमन के सदर हाजी सब्बीर सेक्रेटरी हाजी ज्याउल्लाह,बालूमाथ समाजसेवी जावेद अख्तर,लव सिंह,मो०मुमताज,रंजीत गुप्ता,गिरधारी यादव,अमित कुमार,राजकुमार महतो,ऐष्वर्य उरांव,राजेन्द्र गंझु सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Related Post