चंदवा के देवनद नदी के तट पर भगवान सूर्य और भगवान विष्णु जी के मंदिर निर्माण को लेकर समाजसेवियों ने बैठक कि
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा चंदवा चंदवा के देवनद नदी के तट पर भगवान भुवन भास्कर और भगवान विष्णु जी के मंदिर निर्माण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई बैठक में चंदवा के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया वही सभी ने एक स्वर से कहा कि यह प्रस्ताव बहुत ही अच्छा है प्रस्ताव कई सालों से होते आ रहा था परंतु आज इस बैठक की शुरुआत की गई चंदवा वासियों में बहुत ही हर्ष व्याप्त है और यह सभी का कहना है कि मंदिर भब्य बने की राज्य के विभिन्न जगहों से भी इस स्थान पर आएं और पूजा अर्चना करें। बताते चलें कि मंदिर निर्माण का उद्देश्य झारखंड के प्रमुख नदी देवनद दामोदर नदी जो लोहरदगा जिला चूल्हा पानी से निकलती है परंतु जमीन पर चंदवा में गिरती है ठीक उसी प्रकार गंगा मइया गोमुख से निकलती है और हरिद्वार में जमीन पर चलती है उसी को देखते हुए चंदवा स्थित देवनाथ नदी के तट पर यह मंदिर निर्माण कराने की लोगों की इच्छा हुई है नदी के तट पर भव्य भव्य मंदिर निर्माण कराया जाए इसकी पहली बैठक आज चंदवा के पथ निर्माण विभाग के प्रांगण में रखा गया था मौके पर राजेंद्र यादव प्रभाकर मिश्रा संजीव कुमार आजाद रामप्रवेश यादव राजेश चंद्र पांडे मुकेश कुमार सिंह मनीष कुमार गुप्ता रमन कुमार महतो मनीष कुमार वेदांत कुमार अजय केसरी मयंक कुमार मिश्रा बबलू गिरी मनोज पाठक समय कई लोग उपस्थित थे।

