सर्वजन पेंशन योजना शिविर का आयोजन
महेंदर/चतरा
मयूरहंड (चतरा) प्रखंड क्षेत्र के कदगावा कला पंचायत में बुधवार को सर्वजन पेंशन योजना के लिए शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन विधवा, वृद्धजनों,सभी प्रकार के विकलांगों की आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया। ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन सरकार ने 60वर्ष आयु वर्ग के सभी लोगों, विधवाओं, निराश्रितों, सभी प्रकार के विकलांगों,को पेंशन योजना के लाभ से आच्छादित करने संबंधी आदेश जारी किया है,और इसे सर्वजन पेंशन योजना का नाम दिया है। इस योजना को 8जून से 8जुलाई तक विशेष पेंशन अभियान पूरे झारखंड में चलाया जा रहा है।इसी योजना के तहत पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन किया गया था।शिविर में कुल 110,आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें से31लोगों की तत्काल पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई।शिविर में बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा,मुखिया अशोक कुमार भुईयां,सचिव सतीश कुमार मिश्रा,सभी वार्ड सदस्य, स्वंसेवक रमाकांत मिश्रा, पंकज कुमार,हृदय कुमार भुईयां,के साथ बड़ी संख्या में पेंशन योजना के लाभार्थी शामिल थे।

जलमीनार निर्माण को लेकर आमसभा का आयोजन
मयूरहंड(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के कदगावा कला पंचायत के दिग्गी गांव में बुधवार को कार्यालय अंचल अधिकारी के ज्ञापांक संख्या 222 दिनांक 25 जून के आलोक में, जलमीनार निर्माण के लिए स्थल चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कदगावांकला पंचायत के मुखिया अशोक कुमार भुईयां ने की। आमसभा करवाने को लेकर अंचल अधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त प्रभारीअंचल निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह,राजस्व उप निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद,पंचायत सचिव सतीश कुमार मिश्रा उपस्थित थे।कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा ग्रामीण पाइप लाइन जलापूर्ति योजना धरमपुर एवं निकटवर्ती ग्रामों में पेयजलापूर्ति हेतु,ग्राम दिग्ही में खाता संख्या 38, प्लॉट संख्या 1346, में जलमीनार निर्माण पूर्व से ही प्रस्तावित था,जिसमें इंद्रदेव ठाकुर द्वारा अपनी निजी लाभ के लिए आपत्ति दर्ज की गई थी।आपत्ति के निस्तारण के लिए अंचल अधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने स्थल निरीक्षण कर आमसभा के माध्यम से सहमति लेने संबंधी निर्देश जारी किया था,जिसके आलोक में ग्राम दिग्ही के लगभग एक सौ लोगों ने आमसभा में उपस्थित होकर चयनित स्थल पर ही जलमीनार निर्माण की सहमति प्रदान की।पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता मंगल कुमार ने बताया कि ग्राम दिग्ही,कदगावांकला पंचायत के सबसे ऊंचे स्थान पर अवस्थित है
।यहां जलमीनार निर्माण होने से पंचायत के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल ग्रामीणो को मुहैया करवाया जा सकेगा।मौके पर वार्ड सदस्य सुभाष कुमार सिंह वार्ड सदस्य कादमिनी देवी के अलावा दर्जनो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

