Breaking
Sat. May 2nd, 2026

आदित्यपुर : उद्योग की समस्या लेकर सिया प्रतिनिधिमंडल ने बिजली एस ई से की मुलाकात, रखा मांग

आदित्यपुर : सिया प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में विधुत विभाग के अधीक्षक अभियन्ता दीपक कुमार से मुलाकात की।सिया के उपाध्यक्ष विप्लव मुखर्जी की फैक्टरी ऑटो प्रोफाइल की एक यूनिट का NOC की समस्या JBVNL के साथ 2018 से चल रहा है।जिसपर कोर्ट ने भी फरियादी के पक्ष मे निर्णय दिया मगर बिल सुधार के चक्कर मे विलम्ब होगया और विभाग के नजर अंदाज के कारण कम्पनी को NOC मे परेशानी हो रही है।आज सिया ने विभाग को तुरंत NOC देने को कहा है। अधीक्षण अभियन्ता ने आश्वासन दिया है की 15 दिन मे इसका रास्ता निकाला जाए गा। सिया के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अगर यहां से मामला नही सुलझा तो संघटन आगे की कार्रवाई करेगी।उधमी ऐसी कई समस्या से परेशान है सरकार और विभाग को सकरात्मक कदम उठाते हुए समाधान निकालकर अच्छा संदेश देना चाहिए।

Related Post