Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

भारत बन्द टांय टांय फिस्स–अनिल मोदी।

Anil modi

जमशेदपुर–भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने आज प्रस्तावित भारत बंद को असफल करार दिया है।उन्होनें कहा कि प्रदेश में सत्ताधारी दलों के समर्थन के बावजूद शहर में यह बंद टांय टांय फिस्स हो गया।उन्होनें कहा कि पूरे शहर में आम दिनों की तरह काम काज हुआ।विपक्षी दलों के तमाम प्रयासों के बावजूद आम जनता नें बंद में दिलचस्पी नहीं दिखाई।बन्द की विफलता नें यह साबित कर दिया कि देश की आम जनता मोदी सरकार की नीतियों के साथ है।देश का जनमानस मोदी के नेतृत्व को देश का गौरवशाली अध्याय मानता है।उन्होनें कहा कि देश के युवा भी मोदी जी के नेतृत्व में देश के भविष्य के साथ अपना भविष्य तलाश रहे है।

Related Post