Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांढ़ में स्कूली बच्चों गिद्धों के संरक्षण की दी गई जानकारी पशुओं के इलाज में उपयोग में लाई जा रही डाइक्लोफेनिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील

पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांढ़ में स्कूली बच्चों गिद्धों के संरक्षण की दी गई जानकारी

पशुओं के इलाज में उपयोग में लाई जा रही डाइक्लोफेनिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील

झारखंड के एकमात्र पलामू टाइगर रिज़र्व पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांढ़ में स्कूली बच्चों को विलुप्त हो रहे गिद्धों के संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से पशुओं के इलाज में उपयोग में लाई जा रही डाइक्लोफेनिक दवा का इस्तेमाल बंद करने की अपील की गई।
स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाँढ़ में पलामू व्याघ्र परियोजना और एक एनजीओ के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को गिद्ध संरक्षण के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

कार्यक्रम में रेंजर तरुण सिंह, ग्राम प्रधान कन्हाई सिंह, मनीष बक्शी, मुकुल मुखर्जी, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, शिक्षक रिजवान अहमद, सचिन कुजूर, आशा एरेन कुजूर, जेंडर किस्पोट्टा, अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Post