Breaking
Mon. Sep 14th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड के कंचन कुजूर बनी प्रमुख, वहीं अभय मिंज बने उप प्रमुख। विधायक रामचंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने दी बधाई।

महुआडांड़ प्रखंड के कंचन कुजूर बनी प्रमुख, वहीं अभय मिंज बने उप प्रमुख। विधायक रामचंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने दी बधाई।

प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरूवार को प्रखंड प्रमुख तथा उपप्रमुख का चुनाव कराया गया। पर्यवेक्षक अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, महुआडांड बीडीओ अमरेन डांग एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। कुल 15 पंचायत समिति सदस्य मतदान में हिस्सा लिए जिसमे कंचन कुजूर प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुई। कंचन कुजूर को 10 वोट प्राप्त हुए वहीं चांदनी भगत को 5 वोट मिले।इसी तरह उप प्रमुख के पद पर अभय मिंज भी निर्वाचित घोषित किए गए। अभय मिंज को 9 वोट मिले वहीं इन्दु किरण मिंज को 6 वोट मिले।इससे पूर्व एसडीएम नीत निखिल के द्वारा सभी नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। एसडीएम नीत निखिल सुरीन ने प्रमुख एवं उपप्रमुख को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

वहीं महुआडांड़ प्रखंड को नया प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख मिल गया।निर्वाचित हुए प्रखण्ड प्रमुख कंचन कुजुर व उप प्रमुख अभय मिंज को लोगों ने जमकर बधाई दी।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मनिका विधायक श्री रामचंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. इफ्तेखार अहमद, मदीना मस्जिद के सदर परवेज आलम, ज़िला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया पूर्व जिप सदस्य मनीना कुजूर, चटकपुर पंचायत के मुखिया रेखा नगेसिया, नेतरहाट मुखिया राम बिशून नगेसिया, युवा कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर, रामनरेश ठाकुर,सीताराम प्रसाद,नुरूल अंसारी, रानु खान, किशोर तिर्की, कोमल किण्डो, बसारत अली, आदि का नाम शामिल है।

Related Post