*बालूमाथ प्रखण्ड के सभी 13 पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न।*
बालूमाथ संवाददाता कौसर अली की रिपोर्ट
बालूमाथ । लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखण्ड में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। कहीं तकनीकी समस्या आयी लेकिन मतदान में कोई परेशानी नहीं हुई। बालूमाथ प्रखण्ड के सभी 13 पंचायतों में कुल 70.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बीच महिलाओं की भागीदारी अधिक दिखी। साथ ही बुजुर्ग वर्ग भी इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भूमिका निभाने आगे आए। इससे पहले सुबह सात बजे से ही लोगों का रूझान देखते ही बन रहा

था। नौ बजे तक 20 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। दिन में गर्मी को लेकर मतदान प्रतिशत थोड़ा कम रहा, लेकिन तीन बजते लोग घरों से निकले और मताधिकार का प्रयोग किया इधर बालूमाथ के सभी 15 कलेक्टरो में भी सुबह से ही सभी से मतदानकर्मी तथा सुरक्षाकर्मी अपने अपने बुथो की ओर रवाना हो गये।

निर्धारित समय के अनुसार 7 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। गहमागहमी का माहौल था। और लगातार हर पंचायतों से सूचनाएं आदान प्रदान की जा रही थी। पश्चात बैल्ट बॉक्स लेकर मतदान कर्मी अपने अपने कलेक्टरों पर पहुंचे इस दौरान प्रखंड निवार्चन पदाधिकारी अफताब आलम, राजश्री ललिता बाखला, बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, सहित सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी चुनाव होने से बैलट बॉक्स सील करने तक मुस्तैद थे। सील करने के बाद ब्लड बॉक्स स्ट्रांग रूम तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। नक्सल प्रभावित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। पूछो मैं ड्रोन कैमरा भी लगाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था पर खुद एसडीपीओ अजीत कुमार नजर बनाए हुए थे। पिछले कुछ दिनों से नक्सल प्रभावित इलाके में लगातार पुलिसिया अभियान चलाया जा रहा था। निर्वाचन आयोग के के दिशा निर्देश के अनुसार इन नक्सल प्रभावित 178 बूथों में पर्याप्त सुरक्षा बल लगाए जा चुके थे। एसडीपीओ ने कहा कि बालूमाथ के 15 कलक्टरों तथा 178 मतदान केंद्र के मतदाता भयमुक्त वातावरण में सुरक्षा और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराये गए थे।


