Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

मतगणना प्रमाण पत्र बनाने को लेकर ब्लॉक में भीड़

मतगणना प्रमाण पत्र बनाने को लेकर ब्लॉक में भीड़

. चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा 16 मई 2022 को, मतगणना प्रमाण पत्र बनाने को लेकर चंदवा के प्रखण्ड कार्यालय में सुबह से ही काफी भीड़ देखी गई। पूछे जाने पर पता चला कि मतगणना को लेकर प्रखण्ड कार्यालय से पेपर बनाने को लेकर भीड़ है। प्रखण्ड से मतगणना पहचान पत्र निर्गत किया जा रहा है। वार्ड और मुखिया के सीट को लेकर मत की गिनती होगी। ब्लॉक परिषर में भीड़ देख सभी लोग आश्चर्य थे। तो मुखिया और वार्ड प्रत्यासियो ने बताया कि एजेंट बहाल करने के लिए हम लोगो के द्वारा प्रखण्ड कार्यालय में आवेदन दिया गया है। तो सभी एजेंट को बीडीओ साहब सह शरीर उपस्थित होने को बोल रहे है। तभी एजेंट का प्रणाम पत्र बनेगा। जिससे इतनी भीड़ हो गई है। हम लोगो का काम समय से नही हो पा रहा है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर इसकी सच्चाई जानने को लेकर चंदवा बीडीओ विजय कुमार से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई तो श्री कुमार ने फोन नही उठाया। और प्रखण्ड कार्यालय में मतगणना प्रमाण पत्र बनाने में सभी को काफी दिक्कतें आ रही है।

Related Post