Breaking
Sat. May 23rd, 2026

ज़िप प्रत्याशी हेसामूल अंसारी उर्फ गुड्डू का चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन.

ज़िप प्रत्याशी हेसामूल अंसारी उर्फ गुड्डू का चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन.

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

 

बेतला :-बरवाडीह पश्चिमी जिला परिषद प्रत्याशी हेसामूल अंसारी उर्फ गुड्डू का रविवार को स्टार सिटी मॉल में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बरवाडीह के ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद और स्टार सिटी मॉल के प्रोपराइटर अनिल सोनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इसके बाद की प्रत्याशी हेसामूल अंसारी ने काफी संख्या में जुटे समर्थकों से जीत का आशीर्वाद मांगा उन्होंने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये है उन्होंने कहा विकास के गति   जारी रखने हेतु मुझे पुनःआप सभी का आशीर्वाद चाहिए. उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि अपने क्षेत्र में जनहित में कई कल्याणकारी  योजनाएं धरातल में उतारने के लिए वचनबद्ध है. इसके  उपरांत हेसामूल अंसारी उर्फ गुड्डू के समर्थकों ने जिला परिषद प्रत्याशी के समर्थन में कई नारे लगाते हुए काफी संख्या में उपस्थित समर्थकों के साथ स्टार सिटी मॉल से बाजार होते हुए अम्बेडकर चौक आदर्शनगर से होते हुए एक जुलूस निकाली जो नगर भ्रमण कर चुनाव कार्यालय में आकर समाप्त हो गया मौके पर मोहित कुमार उर्फ मिट्ठू रवि कुमार बिजेन्द्र सिंह बिहारी ठाकुर मनोज भुइयां अशोक भुइयां अशोक सिंह गुलाब सिंह मुन्ना अरशद फिरोज अनवर कलीम खान हाजी मुमताज अली सुबाहानी मियां रहीम साहब समेत काफी संख्या में उनके समर्थक रहे कार्यालय का उद्घाटन में उपस्थित ।

Related Post