Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

जनता के साथ मिल काम करूंगी: सुनीता कुजुर

जनता के साथ मिल काम करूंगी: सुनीता कुजुर

चंदवा 8 मई 2022 को चंदवा पश्चमी के मुखिया प्रत्यासी सुनीता कुजूर ने आकाश होटल में चंदवा पश्चिमी के जनता की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें चंदवा के सभी ग्रामीण उपस्थित हुए और उपस्थित लोगों से अपने चुनाव चिन्ह गुबारा छाप पर अपना अपना मत देने की अपील की। सुनीता कुजूर ने कहा कि मैं अपने पंचायत के सभी लोगों को मान सम्मान के साथ साथ कार्य करने का भी काम करूंगी मुझे एक मौका देने का काम करे। वही कार्यक्रम में रवि डे ने कहा कि सुनीता कुजूर एक शिक्षित और जुझारू महिला है। इनको एक बार हम सभी लोग अपना मत देकर जीत दिलाने का काम करेंगे। रामनाथ गुप्ता ने कहा कि सुनीता को में व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। ये जीत कर अपने पंचायत में अच्छी काम करेगी। विजय कुमार दुबे ने भी कहा पंचायत में ऐसे मुखिया को जीत दिलाना है। जिससे जनता का काम करे विजय साहू ने भी कहा कि बदलाव की जरूरत है। इस लिए सुनीता कुजूर को सभी लोग मिल कर जीत दिलाने का काम करेंगे। बताते चले कि होटल आकाश में उपस्थित महिला नेत्री विभा देवी ने कहा कि मुखिया के द्वारा ही अच्छा काम किया जाता तो लोग परेसान नही होते। कार्यक्रम में उपस्थित राजेश चन्द्र पांडेय नरेश प्रसाद साहू मनीष कुमार इंद्रजीत साह रामटहल साहू पंसस नीलम देवी मोहनीश कुमार रामवृक्ष प्रजापति केश्वर राम सतीश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Post