Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

अग्रवाल समाज फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हमारे अभिभावक स्वर्गीय श्री श्रवण मित्तल जी की पहली पुण्यतिथि पर अग्रवाल समाज फाउंडेशन एवं श्री अग्रसेन महिला क्लब आठ दिवसीय कार्यक्रम कर रही है।

जमशेदपुर 2 मई,
अग्रवाल समाज फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हमारे अभिभावक स्वर्गीय श्री श्रवण मित्तल जी की पहली पुण्यतिथि पर अग्रवाल समाज फाउंडेशन एवं श्री अग्रसेन महिला क्लब आठ दिवसीय कार्यक्रम कर रही है।

30 अप्रैल को सांतवे कार्यक्रम में चिलचिलाती धूप में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच जूस का वितरण किया गया एवं 1 मई रविवार हमारा आठवां और अंतिम कार्यक्रम संस्था ने मजदूर दिवस के उपलक्ष में किया ।आज संस्था द्वारा टोपी छाता एवं लीची जूस का वितरण नया बाजार सब्जी मंडी जुगसलाई में किया गया । इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बचाव के लिए छाता का वितरण किया गया।।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ASF के अध्यक्ष नीलेश राजगढ़िया,उपाध्यक्ष रितेश मित्तल,कोषाध्यक्ष पियूष गोयल,सचिव मनोज पुरिया , श्याम सुंदर अग्रवाल,महिला क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ,सचिव रेशु बरवालिया,कोषाध्यक्ष रंजू अग्रवाल,शालिनी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, सोनी पोद्दार ,पूनम बजाज और भी अन्य सदस्य मौजूद थे

Related Post