Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

*केन्दमुंडी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में शंखों मुर्मू ने किया नामांकन

*केन्दमुंडी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में शंखों मुर्मू ने किया नामांकन
राजनगर प्रखंड मुख्यालय में चल रहे त्रिस्तरीय चुनाव का नामांकन किया जा रहा है।वहीं गुरुवार को केन्दमुंडी पंचायत के मुखिया पद के लिए विश्रामपुर के शंखो मुर्मू ने नामांकन दाखिल किया,वहीं अपने समर्थकों के साथ नए अंदाज में ट्रैक्टर में बैठ कर नामांकन करने राजनगर पहुंचे, वहीं उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है।और केन्दमुंडी पंचायत को शिक्षा हब बनाने की बात कही।इस मौके पर उनके प्रस्तावक के रूप में ठाकुरा मुर्मू,एवं समर्थक राजेश टुडू,सिंघराय हांसदा, फुरमल टुडू,गंगाराम बोदरा, बड़ा शंखों मुर्मू,अर्जुन मुर्मू,करण सोरेन, सोमाय बिरुली, सचिन महतो,कन्हाई हेम्ब्रम, असरु सोय आदि मौजूद थे।

Related Post