Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

लातेहार में टाना भगतो का गैर संवेधानिक आंदोलन : रवि डे

लातेहार में टाना भगतो का गैर संवेधानिक आंदोलन : रवि डे

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा 27 अप्रैल 2022, लातेहार के सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है। कि लातेहार के समाहरणालय में टाना भगतो के द्वारा जो आंदोलन किया जा रहा है।यह आंदोलन गैर कानूनी है अभी राज्य में पंचायती राज्य का चुनाव हो रहा है। लातेहार के सभी कार्यालय में चुनाव सम्बन्धी कार्य जोर शोर से चल रहा है। श्री डे ने कहा कि पंचायती राज्य चुनाव का अगर विरोध करना ही था। तो पहले से करना चाहिए था। अभी आंदोलन करना मतलब संविधान का अवहेलना करना है। आंदोलन करने से पहले लिखित जिला प्रशासन को दिया जाता है। जिला प्रशासन परमिशन देती है। तब आंदोलन का स्थान होता है। टाना भगतो के द्वारा यह आंदोलन गलत है। राज्य के मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया है। ऐसे लोगो पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे विधि व्यवस्था में सुधार हो टाना भगतो को अगर संवेधानिक प्रक्रिया के तहत समझा भी जाता है तो टाना भगत समझने को तैयार भी नही होते है। आंदोलन की वैधानिक प्रक्रिया होती है। इनके द्वारा आंदोलन को भी शर्मसार किया जाता है। जो जनमानस के लिए अच्छा नही है। ऐसा आंदोलन केवल लातेहार में ही किया जा रहा है। जब कि पंचायतीराज का चुनाव पूरे राज्य में हो रहा है।

Related Post