Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

जिला पूर्वी प्रत्याशी फिरदोस खातून पूर्वी मुखिया प्रत्याशी रंजीत उराव समेत कईयों ने किया नामांकन

जिला पूर्वी प्रत्याशी फिरदोस खातून पूर्वी मुखिया प्रत्याशी रंजीत उराव समेत कईयों ने किया नामांकन

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा 22 अप्रैल 2022 को चंदवा के जिला परिषद उमीदवार में अपर समाहर्ता के समक्ष जिला परिषद चंदवा पूर्वी प्रत्याशी फिरदोस खातून ने नामांकन किया है

। इसके पूर्व उन्होंने अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया है।

 

 

रोड शो चंदवा के सुभाष चौक से निकलकर चंदवा प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा है इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ लातेहार समाहरणालय को रवाना हुई । उन्होंने कहा कि चंदवा पूर्वी जिला परिषद का विकास करना उनका मुख्य लक्ष्य है। क्षेत्र में रोजगार के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं

उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को रोजगार प्रदान करना है। ताकि पलायन रुक सके। इधर चंदवा प्रखंड कार्यालय में निर्वाचि पदाधिकारी के समक्ष कई मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। प्रत्याशी अनुपमा देवी डूमारो ,सुनील मुंडा माल्हन ,दुर्गावती देवी जमीरा ,विद्यानंद सिंह डूमारो ,संगीता ल कड़ा चंदवा पश्चिम , सुनीता देवी बोदा , हीरामणि कुमारी बरवाटोली ,रंजीत उरांव चंदवा पूर्वी के अलावा अन्य प्रत्याशी ने नामांकन किया है

 

इस दौरान उनके समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ झूमते गाते नजर आये है। सभी प्रत्याशियों में अपने-अपने पंचायत में विकास करने का संकल्प लिया है। वही समर्थक भी अपने प्रत्यासी जीत दिलाने के लिए अथक प्रयास में लगे है।

 

Related Post