Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

चंदवा पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र के लिए प्रत्या कियाशी सपना देवी (पति प्रमोद साहू) ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया

चंदवा पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र के लिए प्रत्याशी सपना देवी (पति प्रमोद साहू) ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया

चंदवा के प्रसिद्ध पीपल पेड़ के नीचे ब्रह्मदेव स्थल परिसर में स्थित बाबा विश्वनाथ, शनि व हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद रोड शो किया।

एनएच किनारे स्थित सुभाष चैक की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद रोड शो के दौरान जनता के हितों की पूर्ति और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताया।

 उन्होंने कहा कि उनके पति प्रमोद साहू पूर्व से ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहे हैं। क्षेत्र की जनता के कहने पर ही वो चुनाव में हिस्सेदारी निभाने को लेकर चुनावी जंग में उतरी हैं। जनसमर्थन मिला तो क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लक्ष्य को लोगों के सार्थक सहयोग से प्राप्त करेंगे। किसी भी तरह के संघर्ष से वो पीछे नहीं हटेंगे। वाँही समर्थकों का जन सैलाब उतर पड़ा रोड शो में

मौके पर दिनेश कुमार, प्रभाकर मिश्र, गोपाल जायसवाल गुड्डा, बिजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप टुन्नू, अरूण प्रिंस समेत अन्य मौजूद थे

Related Post