मेदनी वेलफेयर सोसाइटी ने मंगरा उच्च विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार का किया वितरण
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बरवाडीह :- प्रखण्ड के मंगरा उच्च विद्यालय मेदनी वेलफेयर सोसाइटी झारखंड प्रदेश के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के बीच बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर बीते 13 अप्रैल वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका पुरस्कार वितरण समारोह समारोह शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू के साथ-साथ संस्था के सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह उप सचिव श्याम नंदन सिंह कानूनी सलाहकार नीरज कुमार सिंह औऱ युवा समाजसेवी विजय बहादुर ने मुख्य रूप से शिरकत की ।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पेंटिग , निबंध समेत प्रतियोगिता के दौरान सफल रहे कुल 12 प्रतिभागियों अतिथियों के द्वारा सम्मानित करने का काम किया गया । सोसायटी के सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि सोसाइटी के माध्यम से आने वाले भविष्य प्रतियोगिता आयोजन कर बेहतर प्रतिभागियों का चयन कर उनके शिक्षा दीक्षा में हर संभव मदद देने की ताकि उनके भविष्य में आर्थिक समस्या कहीं से भी परेशानी ना बने । वही विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार है साथ ही साथ बेहतर प्रतिभा वाले बच्चों को सोसायटी के माध्यम से मदद करने की पहल स्वागत योग्य है उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले भविष्य में मंगरा उच्च विद्यालय को बेहतर बनाने का प्रयास माननीय विधायक के माध्यम से किया जाएगा । इस दौरान मौके पर प्रधानाध्यापक श्यामदेव सहाय श्रीवास्तव सुनील कुमार विनोद कुमार यूनिसेफ के तहत मिशन मिशन कर्तव्य और और भारतीय लोक कल्याण संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गौतम पटेल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह अनिल कुमार सिंह नरेश सिंह समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद थे

