Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

महुआडांड़ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

महुआडांड़ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के नेतृत्व महुआडांड़ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के दर्जनों लाभूकों को माला पहनाकर वह अंग वस्त्र के साथ एलईडी बल्ब दे कर उनके आवास पर सम्मानित किया गया।वही मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ परहाटोली पंचायत के ग्राम कुरो कला गाँव पहुंचकर कैंसर रोग से पीडित संजीता कुमारी व उनके पिता हीरामण सिंह से मुलाकात कर आयुष्मान भारत के तहत संजीता की इलाज कराया गया था जो कि अभी पूरी तरह से स्वास्थ्य है मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद के द्वारा उनके घर में जाकर संजीता को सम्मानित किया और जल्द स्वस्थ होने की कामना किया गया मौके पर मंडल महामंत्री जमुना प्रसाद,आनंद किशोर नाथ शाह,बृजकिशोर जायसवाल,उपाध्यक्ष हीरा लाल प्रसाद,संदीप कुमार, शत्रुधन प्रसाद,अजय उरावं,सिम्पल कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ शाह,महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम बड़ाइक,दिलीप प्रसाद,प्रशान्त नाथ शाह,चन्दन सिंह,शोनू कुमार जायसवाल,विकास जायसवाल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post