Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर हेंसल में भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा।

राजनगर प्रखंड के हेंसल बाजार में राजनगर प्रखंड पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की 42 वें स्थापना दिवस पर पदयात्रा निकाली गई,जहां भारतीय जनता पार्टी प्रखंड पूर्वी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे,कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा कर एकजुटता सन्देश दिया।वहीं भाजपा प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष खिरोद महतो ने कहा स्थपना दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए, पार्टी को संगठित व मजबूत बनाने पर जोर दिया एवं सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।वहीं इस मौके पर जिला मंत्री कुबेर कांत षाड़ंगी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भीमसेन मंडल, प्रखंड महामंत्री उज्ज्वल मोदक,उपाध्यक्ष पवित्र महाकुड़, सत्यवान परीक्षा,एस सी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चंदन कहार,कार्तिकेश्वर महाकुड़, प्रखंड कोषाध्यक्ष अजित मंडल,किसान मोर्चा अध्यक्ष भरत महाकुड़,वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु पद गोप ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरनाथ गोप,यादव प्रधान एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post