*हुटाप में आगलगी से प्रभावित हुए किसान से झामुमो नेता ने की मिले
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा 29 मार्च 2022 को चंदवा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत हुटाप के भेलवाटांड़ (हुटाप) में आगलगी से किसान सुरेन्द्र उरांव का घर जलकर खाक हो गया है, सुचना मिलते ही झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने मंगलवार को गांव जाकर प्रभावित किसान परिवार से मुलाकात की, आगलगे घर का मुआयना किया, प्रभावित परिजन और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की, किसान सुकरा उरांव, ग्रामीण राधेश्याम साव, लक्षमन पाहन, नंदकिशोर ठाकुर, प्रमीला देवी ने बताया कि घर में रखे पलंग, टीवी, सोफा, फर्नीचर, धान, गेहूं, चना, कपड़ा और घर जलकर खाख हो गया है, करीब लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है, घर के जलने से लाखों रुपए की छति हुई है, रहने में काफी कठीनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, तत्काल मुआवजा राशि नहीं मिली तो घर का मरम्मत कैसे कर पाएंगे साथ ही इस भीषण गर्मी में ऐसे जले घर में रहना मुश्किल हो गया है,
दिपू कुमार सिन्हा ने आगे बताया कि चेटर पंचायत के नवाड़ी गांव निवासी किसान बंधन गंझु के घर के समीप पुआल में आग लग गई, इस आगलगी में तीन मवेशीयों की जलकर मौत हो गई और कई जानवर घायल हो गए हैं,
किसानों का दुखड़ा सुनकर झामुमो नेता दिपू कुमार सिन्हा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विजय कुमार को दुरभाष पर आगलगी घटना की पूरी जानकारी दी, सरकारी नियम के अनुसार छति पूर्ती मुआवजा देने का आग्रह बीडीओ से किया इसपर बीडीओ ने कहा कि पंचायत सेवक और राजस्व कर्मचारी को गांव भेजकर रिपोर्ट करने को कहुंगा, रिपोर्ट मिलते ही नियम अनुसार प्रभावित किसान को मुआवजा दिलवाया जाएगा, दौरे में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव अयुब खान शामिल थे।

