Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

टोरी हिंडाल्को साइडिंग में स्वच्छता का खुलम खुला धज्जियां उड़ाई जा रही है

*टोरी हिंडाल्को साइडिंग में स्वच्छता का खुलम खुला धज्जियां उड़ाई जा रही है*

…………………………………….

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा 25 मार्च 2022, प्रधानमंत्री से लेकर राज्य सरकार तक स्वच्छता को लेकर चिंतित रहती है। वहाँ पर टोरी हिंडाल्को प्रबन्धन गहरी निंद्रा में सोई है। 1965 से टोरी साइडिंग में स्थापित हिंडाल्को कम्पनी ने साइडिंग के अंदर कहि भी शौचालय का व्यवस्था नही कराई है। साइडिंग में लगे हजारो मजदूरों को शौच के लिए बगले झाकना पड़ता है। पुरुष मजदूर तो किसी तरह से काम चला लेते है। लेकिन महिला मजदूरों के समक्ष विकट परिस्थिति उतपन्न हो जाती है। काम को छोड़ कर लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर झगराहा डेम के किनारे शौच के लिए जाना पड़ता है। हिंडाल्को कम्पनी द्वारा लगभग 20 वर्ष पहले एक शौचालय साइडिंग के अंदर निर्माण कराया गया था। जो निर्माण से आज तक प्रायः बन्द है। शौचालय भी जीर्ण शीर्ण स्थिति में पहुच चुकी है। ऐसा प्रतीत होता है। कि कम्पनी प्रबन्धन मानवता और वीवेक हीनता और शून्यता की स्थित में पहुच चुकी है।

प्रकृति द्वारा वांक्षित स्थिति की पूर्ति भी कम्पनी प्रबन्धन द्वारा नही कर अपनी लापरवाही और अकर्मण्यता की अमिट कहानी लिख रही है।

इस क्षेत्र में अरबो खरबो की काम करने वाली हिंडाल्को कम्पनी आज तक जनहित का काम कुछ नही किया है।

Related Post