*सरईडीह शिव मंदिर में हिन्दू नववर्ष को लेकर भंडारा का हुआ आयोजन मंदिर संस्थापक समेत कई लोग ने की शिरकत*
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बरवाडीह :- प्रखण्ड के प्रसिद्ध धार्मिक औऱ पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात सरईडीह शिव मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा हिंदू नव वर्ष को लेकर भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया भंडारा कार्यक्रम की शुरुआत किए जाने के पहले मंदिर के संस्थापक अमरेश प्रसाद गुप्ता ने पूरे परिवार औऱ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पूजा अर्चना करने के बाद भंडारे के प्रसाद का भोग लगाने का काम किया जिसके बाद भंडारे की । भंडारा कार्यक्रम में मंदिर के आसपास के साथ-साथ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु और भक्त जनों ने हिस्सा लिया जांच सभी ने बारी-बारी से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का काम किया वह इस दौरान भंडारा कार्यक्रम में मंदिर समिति के संस्थापक और समिति के अधिकारियों के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद , विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह , समिति के अध्यक्ष जोखन प्रसाद ,मुखिया जलेबा देवी , अपना अधिकार अपना सम्मान मंच की सचिव औऱ महिला समाजसेवी सन्तोषी शेखर

, नमो एप लोकसभा सयोंजक दिलीप सिंह यादव भाजपा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद प्रकाश सिंह समेत कई गण्यमान्य लोगो ने शिरकत की । इधर दौरान मंदिर समिति के संस्थापक अमरेश गुप्ता अमरीश गुप्ता के साथ साथ महिला समाज सेवी संतोषी शेखर उमेश प्रसाद प्रकाश सिंह चंदन सिंह समेत कई लोगों के द्वारा आए श्रद्धालुओं के बीच भंडारे के प्रसाद का वितरण करने का काम किया । मंदिर समिति के संस्थापक अमरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में मंदिर समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारा कार्यक्रम का आयोजन सभी के सहयोग से कराया गया है साथ ही साथ हिंदू नव वर्ष को पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाए को लेकर भी भंडारे के माध्यम से पूरे समाज को एक संदेश देना है । इस दौरान मौके पर उमेश प्रसाद प्रकाश सिंह अभिषेक कुमार पासवान, मनोज सिंह चेरो , सखिचन्द प्रसाद , कमलेश यादव , समेत काफी सख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे

