Breaking
Sun. May 24th, 2026

हाता माता जी आश्रम में निशुल्क एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन

आज पोटका प्रखंड के हाता स्थित श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमें माताजी आश्रम के भक्तगण सहयोग किया।शिबिर में बिभिन्न गांव के कुल 50 गरीब मरीजो ने अपने नेत्र जांच कराया उनमें से कुल 30 मरीजों का मोतियाबिंद पाया गया।उक्त सभी 30 मरीजों को 22 तारीख को माताजी आश्रम से पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर ले जाया जायेगा और 23 तारीख को निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा।शिविर को सफल बनाने के लिए रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर की ओर से पूज्यपाद गोपाल कृष्ण महाराज,पशुपति महतो,फटिक चंद्र महतो,विष्णु सिंह सरदार,लालानंद बेदिया, निर्मल महतो,पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर की ओर से सुमन राणा,ईश्वरी राव और बीयूटी दत्त और माताजी आश्रम परिवार की ओर से सुनील कुमार दे,शंकर चंद्र गोप,हीरालाल दे,दुलाल मुखर्जी, कृष्ण कांत मंडल,राजकुमार साहू,महेश बियानी,सहदेब मंडल,सुजाता मरल,बसंती महाकुड़, बेवी मंडल,लोचना मंडल,मधु भट्टाचार्य, तपन मंडल,काजल मंडल,बेला रानी मंडल,बिमल कांत मंडल आदि का सहयोग रहा।

Related Post