*संवादाता रंजन दास कि रिपोर्ट।*
*हल्दीपोखर /पूर्वी सिंहभूम/ झारखण्ड*
जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन 4 बजे ओड़िसा से बालू लदा तेज रफ्तार हाइवा हल्दीपोखर की ओर आ रही थी, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दिवार को चपेट में ले ली। सुबह होने के कारण सड़क खाली था और बड़ी दुर्घटना होते होते बची। बतादें की आये दिनों ओडिसा से अंधेरे का फायदा उठाकर आधी रात को अबैध रूप से बालू की कालाबाजारी जोर सोर से की जाती है। खाली रोड़ होने के कारण ओर जल्द मंजिल पहुंचने के चक्कर में तेजी से आती है , ओर वाहन चालक का कभी कभी आंख लग जाती और इस तरह की दुर्घटना हो जाती है। सुबह हुए इस घटना में किसी को चोट नही पहुंची पर बड़ी घटना का संकेत दे गई। ड्राइवर बालू लदा वाहन Jh 05 cp 7614 छोड़कर फरार हो गया। पुलिश घटना की जांच कर रही है।

