लिंक फेल रहने के कारण महुआडांड़ पोस्ट ऑफिस में खाताधारकों को पैसा निकासी में दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना।
महुआडांड़ प्रखंड स्थित पोस्ट ऑफिस में लिंक फेल होने से पैसा निकासी करने में खाताधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसा नहींं मिलने के कारण लोगों को घंटो इंतजार करने के बाद वापस लौट जाना कहीं ना कहीं पोस्ट ऑफिस के व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है।इस संबंध में खाताधारकों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस में आते है यहां के कर्मचारी कहते है कभी लिंक फेल है तो कभी सर्वर डाउन है। वहीं मार्च का महीना शुरू होते ही धुप तेज हो जाने के कारण खास कर उन लोगो को काफी दिक्कतें आती है जो दूर दराज गांव से आते हैं और घंटों इंतजार कर निराश होकर वापस लौट जाते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीएम ने बताया कि एक सप्ताह से सर्वर डाउन एवं लिंक फेल होने से दिक्कत आ रही है जल्द ठीक कर दिया जाएगा एवं पैसा की निकासी शुरू कर दिया जाएगा।

