Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

चंदवा बालुमाथ अस्पताल में मोक्ष वाहन के लिए अयुब खान ने उपायुक्त महोदय अबु इमरान से लगाई गुहार

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह रिपोर्ट

 

चंदवा बालुमाथ अस्पताल में मोक्ष वाहन के लिए अयुब खान ने उपायुक्त महोदय अबु इमरान से लगाई गुहार

 

चंदवा के एक व्यवसाई को मोक्ष वाहन लातेहार सदर अस्पताल से उपलब्ध कराया गया

 

चंदवा। चतरा लोकसभा छेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान ने चंदवा बालुमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोक्ष वाहन तत्काल उपलब्ध कराने की उपायुक्त महोदय अबु इमरान से गुहार लगाई है।

 

चतरा लोकसभा छेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान ने कहा कि चंदवा और बालुमाथ सीएचसी में मोक्ष वाहन नहीं है,

दिनांक 14 मार्च 2022 को चंदवा के एक व्यवसाई को मोक्ष वाहन लातेहार सदर अस्पताल से उपलब्ध कराया गया

मोक्ष वाहन नहीं होने से चंदवा प्रखंड के चंदवा – बालुमाथ एनएच, चंदवा – लातेहार एनएच, चंदवा – कुड़ू एनएच, चंदवा – चांपी पथ, चंदवा – लोहरसी – महुआमिलान पथ दुर्घटना जोन है, यहां आए दिन हादसा होते रहती है, क्रासिंग जाम में फंसकर लोगों की मौत होते रहती है,

वहीं बालुमाथ प्रखंड में विभिन्न कोयला खद्यानो कोयले की ढुलाई में अनवरत गाड़ियां चलती है, सवारी बस व अन्य वाहन काफी तेज गति से चलती है, दोनों प्रखंडों में मोक्ष वाहन की अति आवश्यकता है, मोक्ष वाहन नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है, दोनों प्रखंड दुर्घटना जोन है,

अयुब खान ने चंदवा और बालुमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में तत्काल मोक्ष वाहन उपलब्ध कराने की अनुरोध उपायुक्त महोदय अबु इमरान से किया है।

Related Post