Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा के तत्वधान में महुआडांड़ में शिविर का आयोजन।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा के तत्वधान में महुआडांड़ में शिविर का आयोजन।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा सिविल कोर्ट लातेहार के तत्वधान में एवं डॉल्स सचिव मनोज कुमार राम के निर्देश पर महुआडांड़ मुख्य बाजार स्थित बस पड़ाव में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के मौके पर पारा लीगल वालंटियर इन्द्रनाथ प्रसाद, देवानंद प्रसाद, अनुरीमा देवी आजाद अहमद के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर पीएनबी इंद्रनाथ प्रसाद के द्वारा उपभोक्ता अधिकार को लेकर लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे बीमा एवं पेंशन योजना में नामांकन कराने को लेकर लोगों अपील की। साथ ही बीमा क्लेम के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दिया। वही पीएलबी आजाद अहमद के द्वारा बताया गया कि कानून से संबंधित जानकारी हेतु प्रखंड कार्यालय में डालसा के द्वारा संचालित कार्यालय खोला गया है। जहां प्रखंड की कोई भी व्यक्ति आकर कानूनी सलाह ले सकते हैं। साथी किसी प्रकार की शिकायत को लेकर कार्यालय में आवेदन भी दे सकते हैं।

Related Post