Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

आजसू पार्टी कि ओर से इंदिरा गांधी चौक पे हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया चंदवा

हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

आजसू पार्टी कि ओर से आज इंदिरा गांधी चौक पे हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया

प्रखण्ड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे ऊर्फ राजा ने कहा कि आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला आजादी का जश्न मनाने के बजाय हम झारखण्ड सरकार का पुतला दहन किया। हेमंत सरकार ने झारखंड में झारखंडीयो को पहचान ढूंढने पर मजबूर कर दिया है। 1932 के खतियान के अधार पर नियोजन व स्थानीय निती व अन्य मुद्दों पर झारखण्ड बिधान सभा घेराव को बिफल करने के लिए झारखंड सरकार ने पुरे राज्य में अघोषित कर्फ़्यू लगा दिया था। महिलाओं को भी नही बख्शा। अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से 10 हजार लोगों को नोटिस जारी करवाया। हेमंत सरकार के दमनकारी गुण्डागर्दी का चरित्र उजागर हो गया। हमारा आन्दोलन निरन्तर जारी रहेगा।

 

लातेहार जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल ने कहा कि दमनकारी सता को चकनाचूर करने के लिए आन्दोलन कर सत्ता च्युत करने का बिज हमारी पार्टी ने जन मुद्दे पर आन्दोलन का शंखनाद कर कर दिया है।

अब लडाई जारी रहेगी। जिला के सभी प्रखंड में हेमन्त सोरेन सरकार का पुतला दहन हो रहा है।

कायक्रम में मौजूद अजय पासवान महेश यादव शुभम गिरी आशीष कुमार असगर खान अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post