जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के निदेश पर ही सुचना पाकर बीते दिनों पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल तेंतला पंचायत के दो दिव्यांगों के घर जाकर उनके वास्तविक स्थिति से रूबरू हुये, श्री मंडल के साथ तेंतला पंचायत के मुखिया सुश्री दिपांतरी सरदार भी उपस्थित थे। पंचायत के गाँव – तेंतला के देवी सरदार, पिता – बुतरू सरदार जो एक मानसिक बीमारी की मरीज है तथा दूसरी तूड़ी गाँव के जयंती कैबर्त, पति – बाबूलाल कैबर्त जो दोनों आँखों से दृष्टि हिन् हैं। पूर्व पार्षद दोनों दिव्यांगों से मिले तथा उनके परिवार वालों से भी मिलकर दोनों को सदर अस्पताल की कैम्प में ले जाकर प्रमाण पत्र बनवा देने एवं दिव्यांग भत्ता भी दिलवाने की आश्वासन दिये। ज्ञात रहे आगामी 8 तारीख को जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा संचालित “निःशक्त सेवा” कार्यक्रम के तहत विभिन्न गाँव के दिव्यांगों को सदर अस्पताल के कैम्प में दिव्यंगता जाँच हेतु ले जाया जायेगा। इस बार जिन दिव्यांगों का जाँच करवाया जायेगा — 1) देवी सरदार – तेंतला (मानसिक), 2) जयंती कैबर्त – तूड़ी (आँख), 3) बिनेश्वर खंडायेत – छोटा बागलता (आँख), 4) लखन टुडू – लोवाडीह (आँख), 5) बुद्धेश्वर मुर्मू – मर्चागोड़ा (आँख), 6) निर्मल भागती – डोमजुड़ी (हड्डी), 7) मालती हेम्ब्रम (हड्डी), 8) झुमा भकत – भुरकाडीह (गूँगी)

