Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

पोटका रोलाडीह गांव में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

 

– पोटका प्रखंड अंतर्गत हैसड़ा पंचायत के रोलाडीह गांव में महाशिवरात्रि पर शिव शंकर संस्कृत कमेटी रोलाडीह द्वारा दो दिवसीय(16 प्रहर) हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया इस संकीर्तन में भक्ति रस के गीतों में भक्तों पूरे दिन गोते लगाते दिखे इस संकीर्तन का प्रारंभ 1965 से शुरुआत हुआ था जो की प्रत्येक वर्ष होते आ रहा है इस हरि नाम स्वकीर्तन को सुनने एवं भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए क्षेत्र की विभिन्न गांव से श्रद्धालु हरि मंदिर में पहुंचे हुए थे हरि मंदिर में वैष्णव पुजारी अजीत दास द्वारा भगवान की पूजा अर्चना बड़े ही भक्ति भाव से किया गया वही हरि मंदिर में आसपास गांव से उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार रोलाडिह गांव पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन मैं शामिल हुए एवं हरी मंदिर में माथा टेक कर भगवान से सभी का मंगल कामना की इस मौके पर मुखिया शारों सरदार उप मुखिया श्यामल प्रधान पंचायत समिति सुबोध सरदार निवारण प्रधान सत्य किंगकर प्रधान दिलीप महाकुर साथ में विभिन्न गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related Post