Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड के पहाड़ी मंदिर बेतला सरइडीह शिवमंदीर समेत अन्य शिवालयों में लगा शिव भक्तों का ताता

महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड के पहाड़ी मंदिर बेतला सरइडीह शिवमंदीर समेत अन्य शिवालयों में लगा शिव भक्तों का ताता , देर शाम निकाली गई बारात । विधायक ने बरवाडीह पहाड़ी शिवमंदीर का दर्शन कर पुरे भारत में अमन चैयन बने रहे इसके लिए भागवान शिव से किया प्राथना ।

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

बेतला /बरवाडीह :- मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया जहां प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा इस दौरान पूजा अर्चना करने को लेकर प्रखंड के साथ-साथ पड़ोसी जिले पलामू और गढ़वा से भी श्रद्धालु सड़क और रेल मार्ग से पहुंच रहे थे श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ को देखते हुए मंदिर समिति के द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे । जहां श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर अंतर्गत शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लगभग 600 सीढियों को चढ़ हनुमान मंदिर औऱ लगभग 800 सीढ़ियों को तय कर माँ काली के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अंत में पहाड़ी मंदिर के तराई में बसे दुरजागिन मंदिर में भी पूजा अर्चना करते देखे गए । कोई प्रखंड के पहाड़ी मंदिर से देर शाम बारात निकाली गई ।

 

*अखंड कीर्तन का हुआ आयोजन विधायक भी रहे शामिल* :- महाशिवरात्रि को लेकर प्राचीन पहाड़ी मंदिर पूजा समिति के द्वारा 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालु ने कीर्तन मंडली के साथ मिलकर अखंड किया वही इस तरह स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह और उनके के करीबी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र राम ने अखंड कीर्तन में शामिल होकर कीर्तन मंडली के साथ झाल बजाकर कीर्तन किये इस दौरान विधायक ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने का भी काम किया । वही दूसरी प्रखंड के पुरानी बस्ती स्थित बाबा विश्वनाथ दरबार में प्रधान सेवक रवि सिंह के नेतृत्व में अखंड कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

*महाप्रसाद का भी हुआ वितरण* : – महाशिवरात्रि को लेकर पहाड़ी मंदिर में पूजा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाप्रसाद के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान विधायक रामचंद्र सिंह के साथ साथ सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत कुमार राजू , नमो ऐप के लोकसभा संयोजक दिलीप सिंह यादव, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षक नंददेव राम समेत कई सम्मानित लोगों के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण करने का काम किया गया ।

Related Post